रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहांपुर । महानगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में बंडा थाना क्षेत्र से एक बीमार व्यक्ति को परिजन अपनी खरीदी चारपाई पर लेकर पहुंचे । डॉक्टर ने जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया । मरीज को पहले शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया था । वहां से हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । परिजन मरीज को चारपाई पर लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे । जहां ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया । इसके बाद परिजन शव को ट्रामा सेंटर के बाहर चारपाई पर रख दिया । वे करीब एक घंटे तक वहीं बैठे रहे । इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया । मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मरीज को बस से बंडा से शहर लाया गया था । परिजनों ने कच्चा कटरा के पास से चारपाई खरीदी थी । प्राचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बेड की कोई कमी नहीं है परिजनों ने भी अस्पताल प्रशासन पर कोई आरोप नहीं लगाया । उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने मरीज को देखा था । बेड या इलाज न मिलने जैसी कोई समस्या नहीं थी । मृत घोषित किए जाने के बाद वे शव लेकर घर चले गए।