रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहांपुर । तिलहर नवीन गल्ला मंडी में आरएफसी के वाइस चेयरमैन मणिकंदन ए ने अचानक निरीक्षण किया ।उन्होंने सबसे पहले किसानों से सीधी बातचीत की । इस दौरान पता चला कि व्यापारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं वीसी ने व्यापारियों को कड़ी चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि एमएसपी से कम कीमत पर गेहूं खरीदने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एक किसान अजीत ने बताया कि सरकारी गेहूं केंद्र पर उनसे अतिरिक्त खर्च मांगा गया । वीसी ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन किसान कर्मचारी का नाम नहीं बता पाए । मणिकंदन ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि वे चाहें तो उनका गेहूं व्यापारियों की आढ़त से सीधे सरकारी केंद्र पहुंचाया जा सकता है भुगतान भी जल्द होगा । उन्होंने बताया कि 4-5 किसान मिलकर एक जगह से गेहूं उठवा सकते हैं इसका भुगतान 24-48 घंटे में हो जायेगा ।डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे को निर्देश दिए गए कि किसानों का गेहूं सीधे केंद्र तक पहुंचे । किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाही की चेतावनी दी गई । इस निरीक्षण से किसानों में उम्मीद जगी है खरीद से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे ।