रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर। पुलिस ने दंगों और उपद्रवों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल करके अभ्यास किया । इस अवसर पर जिले की पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे । पुलिस ने प्रशिक्षण के दौरान काल्पनिक उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करके आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर बितर करने का अभ्यास भी किया । यह अभ्यास उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए धरने प्रदर्शनों के मद्देनजर किया गया । एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि मॉकड्रिल पुलिस ड्यूटी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण हिस्सा है उन्होंने कहा कि पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना बुहत जरूरी है नियमित अभ्यास से आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग की स्थिति नही आती हैअधिकारियों को उपद्रवियों से निपटने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए । इनमें उपद्रवियों को दी जाने वाली चेतावनियाँ और सतर्कता बरतने के तौर तरीके शामिल हैं एसपी ने कहा कि खुद को सुरक्षित रखते हुए उपद्रवियों से निपटना बेहद महत्वपूर्ण है ।