रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । जिले में नवरात्र और ईद के त्योहारों के दौरान विशेष तैयारियों के अर्न्तगत विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं विभाग ने आगामी त्यौहारों के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विशेष ड्यूटी चार्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भी भेजा दिया है विभाग ने आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी ट्रालियों से ट्रांसफॉर्मर उतारकर रख लिए हैं किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर उसे तीन से चार घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था की गई है ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं विभाग ने आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण भी कर लिया है जिससे किसी भी आपात स्थिति में देरी न हो । जेपी वर्मा ने बताया कि जिले के सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और अन्य कर्मचारी त्योहारों के दौरान अपनी सेवाऍं देते रहेंगे । त्यौहार समाप्त होने तक सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहेंगे ।