India Times 7

Homeशाहजहांपुरईद,नवरात्रि के अवसर पर एसपी ने दोनों समुदायों के साथ शांति समिति...

ईद,नवरात्रि के अवसर पर एसपी ने दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉंपुर । जिले में नवरात्रि और ईद के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ कर एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में सभी धार्मिक स्थलों का दौरा किया गया है पुलिस ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर सुरक्षा , सामाजिक सोहार्द्र के लिए अपील की है इस दौरान त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया गया । शुक्रवार को अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न होने के साथ प्रशासन ने मंदिरों, शोभायात्रा के मार्गों और मेला स्थलों का खासतौर से भ्रमण / निरीक्षण किया है जिले में सभी थानों से लेकर जिला स्तर तक शांति समिति की बैठकें की बुलाई गई हैं मन्दिरों ,मस्जिदों ,मजारों की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा कर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों त्यौहारों को शांति ,सौहार्द्रपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी कमर कसे हुए है उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि दोनों महापर्व सकुशल , बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न हो जायेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular