India Times 7

Homeअयोध्याउत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद...

उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर विकास उत्सव समारोह का तीन दिवसीय आयोजन होगा

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या।उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च 2025 को विकास उत्सव समारोह का तीन दिवसीय आयोजन राम कथा पार्क अयोध्या में जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया जा रहा है, जिसमें तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।              उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना विभाग द्वारा 03 दिवसीय सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगायी जा रही है। जनपद वासियों से अपील की है कि प्रदर्शनी का अवलोकन करें एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में लगे स्टालों से जानकारी प्राप्त कर सकते है। *जिला सूचना अधिकारी श्री संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा राम कथा पार्क में दिनांक 25 मार्च 2025 को लगभग 01 बजे जनपद के सम्मानित पत्रकार मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की जायेगी।* उन्होंने सभी पत्रकारों से अपील है कि कार्यक्रम/प्रेस वार्ता में उपस्थित रहकर सफल बनायें। 

उत्तर प्रदेश सरकार के

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular