India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमस्जिद निर्माण को लेकर NGO ने उठाए सवाल

मस्जिद निर्माण को लेकर NGO ने उठाए सवाल

अयोध्या। धन्नीपुर मस्जिद निर्माण को लेकर दहेज पर प्रहार NGO ने उठाए सवाल,15 दिन में वक्फ बोर्ड के घेराव का ऐलान।बाराबंकी की एनजीओ ‘दहेज पर प्रहार’ की टीम धन्नीपुर पहुंची।एनजीओ ने धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद निर्माण में देरी को लेकर सवाल उठाए।संगठन की प्रतिनिधि ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर मस्जिद के नाम पर चंदा जुटाने और कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए।प्रतिनिधि के मुताबिक,9 दिसंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मस्जिद निर्माण के लिए जमीन आवंटित की गई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि सात साल से स्थानीय लोगों को मस्जिद निर्माण को लेकर गुमराह किया जा रहा है।एनजीओ ने इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) की फंडिंग और खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।संगठन की प्रतिनिधि ने दावा किया कि मस्जिद निर्माण स्थल पर अब तक बाउंड्री तक नहीं बनी है।उन्होंने चंदे से जुड़े आरोपों की जांच कराने और आरटीआई के जवाब नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।एनजीओ ने अगले 15 दिनों के भीतर लखनऊ में सुन्नी वक्फ बोर्ड का घेराव करने और मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही।संगठन ने मांग की कि मस्जिद के नाम पर आवंटित जमीन पर निर्माण कराया जाए,अन्यथा जमीन राज्य सरकार को वापस की जाए।राम मंदिर बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में दी है 5 एकड़ जमीन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular