रोहिताश आर्या
बदायूं डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। शहर से रोजाना गुजरने वाली लगभग 950 बाहरी बसों, स्थानीय बसों और अनियंत्रित ई-रिक्शों के चलते सड़कों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए एक संयुक्त समिति गठित की गई है। इस समिति में पुलिस, परिवहन, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल हैं, जो पूरे शहर का सर्वे कर जाम के मुख्य कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। समिति की रिपोर्ट के आधार पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।