Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जिले के तिलहर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है 16 वर्ष 9 माह की किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गए हैं पीड़िता की मां ने स्थानीय निवासी विवेक और बरेली के रहने वाले रामू के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है मां के अनुसार उनकी बेटी घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी । जब वह लंबे समय तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की । जांच में पता चला कि आरोपी युवक किशोरी को अपने साथ ले गए हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीम नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular