India Times 7

Homeशाहजहांपुरनदी में मिले किसान के शव की पहचान हुई

नदी में मिले किसान के शव की पहचान हुई

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । शुक्रवार को नदी में किसान के शव की पहचान थाना कांट क्षेत्र के सबतियारा गांव निवासी 35 वर्षीय विमलेश के रूप में हुई है मृतक की पत्नी नन्दादेवी ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि विमलेश खेती बाड़ी करते थे । वह शराब के आदी हो गए थे । मंगलवार को दावत से लौटने के बाद उन्होंने पत्नी के साथ अनावश्यक मारपीट की । इस पर नन्दा देवी ने अपने भाई को बुला लिया । गुस्से में भाई के साथ विमलेश की मारपीट हो गई । गुरुवार को विमलेश बिना कुछ बताए घर से निकल गए । ग्रामीणों ने नन्दा देवी को बताया कि कुछ लोग विमलेश को पकड़कर ले जा रहे थे । इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला । शुक्रवार को उनका शव नदी में पड़ा मिला । नन्दा देवी का आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो विमलेश नदी तक कैसे पहुँच गए ! मृतक तीन बच्चों का पालन पोषण करते थे । पत्नी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस शनिवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular