रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । पुवायाँ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुवायां चीनी मिल के फिटर आफताब (35) की मौके पर दुःखद मौत हो गई । वह करनापुर गांव के निवासी थे । आफताब बाइक से फ्री मिल ड्यूटी पर जा रहे थे । खुटार रोड पर स्थित मिल के पास अन्दर जाने के लिए बाइक मोड़ी की । तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी । यह हादसा उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हो गया । तुरन्त आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी । परिजन तुरन्त मौके पर जा पहुँचे । वे आफताब को एक निजी अस्पताल ले गए । जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के परिवार में पत्नी और छोटे छोटे बच्चे हैं परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का दुःख देखकर आसपास के लोगों तक के आंसू नही रुक रहे हैं पुलिस ने कहा कि प्रार्थनापत्र मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।