रिपोर्ट – स्टेट हेड यू पी भूदेव प्रेमी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर (𝕏) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान को नमन किया।योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा,”त्याग, शुचिता और संघर्ष की प्रतिमूर्ति, महान समाज सेविका, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!नारी सशक्तिकरण और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।”सावित्रीबाई फुले ने भारत में महिलाओं की शिक्षा और समाज सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई स्कूलों की स्थापना की। उनके प्रयासों से समाज में महिलाओं और दलितों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने उनके संदेश की सराहना करते हुए सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद किया। इंडिया टाइम्स 7