रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: बुलंदशहर रोड स्थित आईएमआईटी कॉलेज में कांग्रेस के विचार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव रघुनंदन त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव अंबेडकर का देश निर्माण और संविधान की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है।राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की एकता समय की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी चुनौती देगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का असर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष और छात्रों की आवाज से घबराई हुई है।विचार विभाग कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा के लिए आगामी चुनाव आसान नहीं होंगे और विपक्षी दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला चेयरमैन हसन आतिफ ने किया। बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।नोट: यह समाचार कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें व्यक्त राजनीतिक बयान संबंधित नेताओं के हैं।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur