रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड जनपद में धौलाना विधान सभा में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नीतियों, विचारधारा एवं नगीना लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी के संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। साथ ही पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।बैठक में संगठन विस्तार के तहत बॉबी जी को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम), धौलाना विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया तथा नीरज कुमार जी को ग्राम मदापुर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:- रितेश गौतम (मास्टर जी) – प्रभारी, धौलाना विधानसभा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)- रवि कुमार आढ़ती – अध्यक्ष, धौलाना विधानसभा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)- राहुल कर्दम – महासचिव, धौलाना विधानसभा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)- सतेंद्र कुमार – कोषाध्यक्ष, धौलाना विधानसभा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)- मोहित कुमार – सचिव, धौलाना विधानसभा, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के संकल्प के साथ किया गया।