India Times 7

Homeशाहजहांपुरनेताओ : गांधी , लालबहादुर शास्त्री बनकर दिखाओ

नेताओ : गांधी , लालबहादुर शास्त्री बनकर दिखाओ

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । आज के राजनेताओं की वास्तविकता देखो … विलासिता के रिकार्ड तोड़ रहे हैं राजमहल सरीखे शाही आवास , मंहगी रेंज रोवर गाडियाँ , हजारों करोड़ के हवाई जहाज , लाखों के परिधान / बेहद कीमती रोलेक्स घड़ियाँ / लाखों के जूते , अरबों के खेत / खलिहान / फार्म , मुफ्त रेल / विमान यात्राएँ , विदेशों में बेहद मंहगी शिक्षा लेते बच्चे , पत्नियों की बेशुमार हीरे / जवाहरात की ज्वैलरी , हर कार्यकाल की शानदार पेंशन !! क्या नही है इनके पास …..इन्हीं के चक्रव्यूह में ये कभी भी कुर्सी छोड़ना ही नही चाहते हैं जैसे भी हो …जनता को मूर्ख बनाकर , आपस में लड़ाकर वोट खींचू राजनीति में आकंठ धंसे रहते हैं इनको वोट देने वाली आम जनता बेचारी गरीब से गरीब होती चली रही है इनके कृपापात्र , उद्योगपति इनके पदचिन्हों पर चलकर मालामाल होते चले रहे हैं अब तो एक नया ट्रेन्ड चल रहा है जिन माफियाओं के सहारे इनकी राजनीति फलती फूलती थी , उन्होनें कानून ,न्यायपालिका की कमजोरी का लाभ उठाकर इन्हें पीछे धकेल दिया है स्वयं ही राजनेता बन बैठे हैं … ये है आज की भारत की राजनीति !!!!! किस मुँह से बात महात्मा गांधी , लालबहादुर शास्त्री , सरदार पटेल , सुभाष बोस , भगत सिंह की करते हैं ..इनके आचरण , त्याग , सादा जीवन , ईमानदारी का क्षणांश भी है इनके पास … पुरानी सस्ती गाड़ी , फटे कपड़ों , छोटे घर वाले जब राजनीति को बदलने की बात करते हैं तो बेहद हँसी भी आती है तरस भी आता है….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular