शाहजहाँपुर रिपोर्ट अशोक कुमार – सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू की गई ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ मुहिम का उल्लंघन खुलेआम हो रहा है 26 जनवरी से लागू इस नियम के तहत बिना हेलमेट और तीन सवारी वाहनों को पेट्रोल नहीं दिए जाने का प्रावधान है लेकिन लोगों ने इसे धता बता दिया है नए खुलासे में सामने आया है कि पेट्रोल पंपों के आसपास कुछ लोग 10 रुपए के किराए पर हेलमेट उपलब्ध करा रहे हैं कई लोग दूसरे बाइक सवारों से हेलमेट उधार लेकर पेट्रोल भरवा रहे हैं कुछ पेट्रोल पंपों पर तो स्थायी रूप से हेलमेट रखे गए हैं जहाँ ग्राहक सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाते हैं और फिर वापस रख देते हैं परिवहन विभाग और जिला प्रशासन ने इस मुहिम के तहत पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे और होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए थे । एक महीने तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का भी आदेश था । हालांकि नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है उन्होंने बताया कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ,ताकि नियमों का कड़ाई से पालन हो सके ।