India Times 7

Homeशाहजहांपुरहरपरा गांव में लगी रत्रिकालीन जनचौपाल

हरपरा गांव में लगी रत्रिकालीन जनचौपाल

निगोही / शाहजहाँपुर संवाददाता अनिल कुमार – विकासखंड निगोही की हरपरा ग्राम पंचायत में आज रात्रिकालीन जनचौपाल आयोजित हुई । तिलहर एसडीएम जीतसिंह राय के निर्देशन , पर्यवेक्षण में महिला प्रधान , पंचायत सचिव के साथ प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे । प्रदेश सरकार के निर्देशों के अंर्तगत ग्रामीण विकास के सर्वोन्मुखी विकास , केद्र / प्रदेश की जनहित य़ोजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना , हर घर जल योजना आदि के प्रसार , प्रचार , लाभों के बारे में जागरूकता अभियान पर नजदीकी नजर रखने के परिप्रेक्ष्य में रात्रिकालीन जनचौपाल का आयोजन हुआ । एसडीएम ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीण महिलाओं की चौपाल में भारी उपस्थिति का स्वागत करते हुए उन्हें चौपाल का उद्देश्य बताते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन , ग्राम पंचायत प्रधान , पंचायत सचिव को जमीनी स्तर पर जुटकर विकास कार्यों को घर घर पहुँचाने की अपील की । जनचौपाल में ग्राम प्रधान जावित्री देवी ,पंचायत सचिव अनिल कुमार ,लेखपाल राजीव कुमार , एएनएम , आशा , कोटेदार, विजय शंकर गावस्कर , रामबहादुर,रामऔतार , नरेश सिंह , ब्रजेश सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular