Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिकअप में लदे छोटे जानवरों को पकड़ा

पुलिस ने पिकअप में लदे छोटे जानवरों को पकड़ा

0

मैनपुरी – बिछवा थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक मैक्स पिकअप जिसमें 22 जानवरों के छोटे बच्चे लदे थे उन्हें पकड़ा और दो लोगों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस की इस करवाई के बाद अवैध डग्गेमार वाहनों में हड़कंप मच गया है।थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार को दोपहर राष्ट्रीय पशु सुरक्षा संघ के जिला अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने सूचना दी की भोगांव रूईमेले से एक पिकअप में जानवर लाद कर अलीगढ़ ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें मामा ढावे के समीप रोक लिया चेकिंग की तो उसमें 22 जानवरों के छोटे बच्चे लदे हुए थे पुलिस ने ले जा रहे दो लोग फैजान पुत्र शरीफ आमिर पुत्र वाजिद निवासी लाहोरी दरवाजा अलीगंज को गिरफ्तार किया है दोनों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है साथ ही वाहन को सीज कर दिया है जानवरों को सुपुर्द कर कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here