Home उत्तर प्रदेश समाज सुधारक न्याय संगठन के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को सौपा ज्ञापन

समाज सुधारक न्याय संगठन के अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को सौपा ज्ञापन

0

मैनपुरी- समाज सुधारक न्याय संगठन के आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश क्रांतिकारी ने काफी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोगांव तहसील में उप जिला अधिकारी भोगांव को एक मांग पत्र सोपा जिसमेंप्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सांसदों द्वारा जनता में 1 लाख रुपया सालाना देने वाली घोषणा को संसद सदन के पटल पर लाया जाए।,देश के सभी किसानों गरीब व महिलाओं को 8500 रु० हर महीने दिए जाने का कानून बनाया जाए।,सभी तरह के चुनावों से एवीएम मशीनें हटा दी जाएँ और बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।,सेना में अग्निवीर योजना रद्द की जाए और पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया को पुनः लागू किया जाए,जिन किसानों ने बैंकों से सरकारी ऋण केसीसी ले रखा है. वह पूरी तरह से माफ किया जाए।,देश के सभी सांसद व विधायक मंत्री को आजीवन पेंशन तो सभी सरकारी रिटायरों को भी आजीवन पेंशन काकानून बनाया जाए।,देश में किसान व गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ हो एवं प्रदेश में बिजली मुफ्त की जाए।,देश में निर्धन हो या हो धनवान, शिक्षा हो एकसमान।देश में सांसद, विधायक सरकारी खजाने से वेतन लेंगे तो देश के वोटरों को भी मालिकाना हक मिलना चाहिए।,आशा व संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए मासिक आय 18000 रुपए देश में प्रत्येक बेरोजगार परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए,गांवों में दबंगों द्वारा कब्जा किए गए चकरोडों को तुरन्त कब्जा मुक्त कराया जाए।सरकार द्वारा दी जाने वाली दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व निराश्रित महिला पेंशन को बढ़ाकर 8500 रु० मासिक की जाए आदि मांगे की गई इस मौके पर ओमकार सिंह, राकेश कुमार, शशि कपूर, पूजा शाक्या, महाराज सिंह, सुनील कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, ओमकार सिंह, छोटेलाल, संतोष कुमार, आदि काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here