मैनपुरी- कुरावली क्षेत्र गांव में बीती रात चोरो ने चोरी को दिया अंजाम, लाखो के जेवरात और नकदी की पार। सूचना पर तुरंत पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान जांच कर मुकदमा किया दर्ज।मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम विशुनपुर में बीती रात हुई चोरी की तहरीर 9 दिसंबर दिन सोमवार को देते हुए वदन सिंह यादव पुत्र हेतराम निवासी ग्राम विशुनपुर, कुरावली ने बताया कि बीती रात जब सब सो रहे थे अधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर घर में घुस आए और ताला तोड़ते हुए लाखो के जेवरात चोरी कर ले गए। प्रातः जब परिजनों की आंख खुली तो इस घटना का पता चला। सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहा स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की तपतीश कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।