India Times 7

Homeअयोध्याडॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति के बैनर तले जरूरतमंदों को बृहद कंबल...

डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति के बैनर तले जरूरतमंदों को बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया

अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट – जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के मलेथूकनक के बरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी सुनील श्रीवास्तव द्वारा आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आज मंगलवार को अपने निवास स्थान मलेथूकनक पर गांव के लोगों के बीच विचार गोष्ठी और जरूरतमंदों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर माला अर्पण करके और दीप प्रज्वलित करके किया। अपने संबोधन में तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन चरित्र कर्तव्य परायणता से ओत-प्रोत रहा है। उनका राजनीतिक जीवन भी निर्विवाद रहा है। जिससे सभी को सीख लेने की जरूरत है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना करने में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति के बैनर तले जरूरतमंदों को बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों एवं गरीबों को कंबल की सौगात दी तो बरबस ही गरीबों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दिनेश तिवारी ने किया। तथा अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले लोगों को ठंड के दिनों में कंबल वितरण का सौभाग्य प्राप्त करना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि ठंड से बचाव के लिए पिछले 8 वर्षों के भीतर उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जरूरतमंदों को चिन्हित करके करीब 1 लाख कंबल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने जीवन काल में उन्होंने 10 लाख गरीबों को कंबल की सौगात देने का संकल्प लिया है। जिसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज समाज सेविका रंजीता श्रीवास्तव, प्रधान राकेश यादव, अपरबल सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे। आयोजक द्वारा अतिथियों के अलावा पत्रकारों अधिवक्ताओ और समाज के बुद्धिजीवियों को कलम डायरी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में बृजेश तिवारी, राजेंद्र पाठक, डॉक्टर दिनेश तिवारी, हरिओम पांडेय, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संदीप मिश्रा, अशोक वर्मा, केएस मिश्रा, अरुण मिश्रा, संतोष मिश्रा, गुलशन सिद्दीकी, अमित सिंह, राहुल दुबे, पूनम सिन्हा, फूलचंद्र, मनोज यादव, राहुल शर्मा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular