मैनपुरी – उप कृषि निदेशक एन.के. त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना तिलहन, दलहन विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर किसान पाठशालाओ का आयोजन किया जायेगा, किसान पाठशालाओ में रबी फसलो की तकनीकी जानकारी गेहॅू, सरसो, जौ, चना, मटर, फसलो के बारे में भूमि शोधन, बीज शोधन, उन्नत किस्मो की प्रजातियों एवं कीटरोग प्रबन्धन के साथ-साथ कृषक उत्पादक संगठन, पराली प्रबन्धन एव कृषि विभाग में संचालित विभागीय योजनाओ जैसे पी.एम. किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, सब्जियो की खेती एवं पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग में संचालित योजनाओ की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की जायेगी, कार्यक्रम में स्थानीय परिस्थितियो, एग्रोक्लामेटिक जोन के अनुसार प्रमुख विषयों, फसलों के सम्बन्ध में कृषको को जागरूक करना, क्षमता निर्माण के साथ-साथ अन्य विषयो मिलेट्स, संकर मक्का, जैविक खेती के अन्तर्गत जीबामृत, बीजामृत, पंचगव्य, घनजीवामृत तथा चिन्हित प्रगतिशील कृषको के खेतो पर प्रयोग कराया जायेगा, किसान पाठशालाओ के अन्तर्गत कृषकों की अधिक से अधिक समस्याओ का समाधान कराया जायेगा, किसान पाठशाला का आयोजन दि. 04 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक किया जायेगा। उन्होने जनपद के सभी कृषकों से कहा है कि अधिक से अधिक किसान पाठशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग करें, जिससे नवीनतम तकनीकी जानकारी हो सके।