मैनपुरी- जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम संस्थाओं के प्रधानाचार्य, छात्रवृत्ति का कार्य देख रहे नोडल अधिकारियों को सूचित किया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में दात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटा बेस तैयार करना, सत्यापन, लॉक करने, सम्मलित होने तथा पूर्व से फीड संस्थाअपों के छात्रवृत्ति मास्टर डाटा बेस को अपडेट करने के सम्बन्ध में संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है। उन्होने बताया कि कक्षा-09, 10 हेतु दि. 31 दिसम्बर तक मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही की जायेगी, जिला वि़़द्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत करना होगा तद्ोपरांत अ़द्योहस्ताक्षरी से पासवर्ड प्राप्त कर मास्टर डेटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर, अपलोड करके प्रमाणित करनी होगीं, दि. 13 जनवरी 2025 तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा, दि. 29 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र, विद्यालय के लॉगिन पर प्रदर्शित किया जायेगा एवं ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक किया जायेग। उन्होने बताया कि निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें यदि कोई शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित, अपडेट होने से वंचित रह जाता है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शिक्षण संस्था का होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति से संबंधित दिशानिर्देश दिए
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार
RELATED ARTICLES