बिछवां/ मैनपुरी – यातायात महा के तहत एस एम डी जूनियर हाई स्कूल दूल्हापुर औरन्ध में क्षेत्राधिकारी भोगांव श्री सत्य प्रकाश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रचलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बच्चों ने सड़क सुरक्षा , नशा मुक्ति के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया । तेज गति से वहान न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें, आपका जीवन अनमोल है ,प्रतिदिन होने वाले सड़क हादसों में कई बेगुनाह लोग बिना किसी वजह से अपनी जान गवाते हैं । उक्त विचार क्षेत्राधिकारी भोगांव के साथ बिछवां थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी, उप निरीक्षक मनवीर सिंह ने व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी भोगांव, थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी उप निरीक्षक मनवीर सिंह को माल्यार्पण कर अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर महिला कांस्टेबल डिंपल, दीपू एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन राजपूत,शिवांग चौहान,पवन चौहान,विपिन राजपूत, प्रीति शुक्ला, रिचा चौहान, नेहा वर्मा ,कुसुम लता, भाग्य लक्ष्मी, दिव्या चौहान विद्यालय स्टाफ के अलावा मनीराम सिंह,जहार सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह रत्नेश कुमार , राजीव कुमार , नवाब सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
यातायात माह के तहत क्षेत्राधिकारी भोगांव ने बच्चों को किया जागरूक
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार
RELATED ARTICLES