Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडपूर्व मेयर गौरव गोयल ने बच्चों को वितरण की सामग्री,मेधावी...

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बच्चों को वितरण की सामग्री,मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शेरपुर स्थित जैन इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की एवं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स छात्र तथा छात्राओं का सम्मान भी किया।सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में नकारात्मक सोच का त्याग कर बच्चे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें।शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान बनने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान संभव है।सभी छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा स्कूल की जिन छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त किया है,उनकी तरह ही अन्य सभी छात्र-छात्राएं भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करें।प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह सैनी ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने जैन इंटर कॉलेज में आकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जो पाठन सामग्री वितरित की है,उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरुकता आएगी तथा निर्धन परिवारों के बच्चों को प्रोत्साहन भी मिलेगा।इस अवसर पर सहायक अध्यापिका शशि जैन व पूजा आर्या,वागीशा वत्स,उमा धीमान,रितु रानी,किरण देवी,लक्ष्मी शर्मा,ज्योति रानी,अग्रिमा रावत,स्नेह लता,रूपाली मिश्रा,पारुल सैनी,दीपांशी शर्मा के अलावा समाजसेवी धर्मपाल सैनी व सुभाष सैनी,चेयरमैन संजय सैनी,रविंद्र कुमार,विनय मित्तल, ऋषभ वर्मा,प्रवीण सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के इन छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।आयुषी,मोनी चन्द्रा, राशि,खुशी कश्यप,अमन चंचल, प्रिंस सैनी।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular