Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडविधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन कार्यक्रम,समिति के पदाधिकारियों ने शुरू की रामलीला...

विधि-विधान से हुआ बल्ली पूजन कार्यक्रम,समिति के पदाधिकारियों ने शुरू की रामलीला महोत्सव की तैयारी

रुड़की में रुड़की।नगर की सबसे पुरानी श्री रामलीला समिति बीटीगंज,रुड़की द्वारा 107-वें श्री रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान से बल्ली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूजन कार्यक्रम में पंडित बबलू शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कराई तथा समिति के पदाधिकारियों ने विधिवत बल्ली पूजन किया।इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और उपस्थित भक्तों ने भगवान श्री राम का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।इस मौके पर समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि इस वर्ष 107-वीं रामलीला एवं दशहरा महोत्सव धूमधाम तथा श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श,मर्यादा,सत्य और धर्म के संदेश को जनजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।रामलीला का मंचन आस्था,भक्ति और सनातन संस्कृति की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा,ताकि नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा मिले। बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारी को गति मिल गई है।इस अवसर पर अध्यक्ष सुबोध गुप्ता,अरविंद कश्यप,चौधरी धीर सिंह रोड,नवीन कुमार जैन एडवोकेट,मनोज अग्रवाल,प्रदीप परुथी,नवनीत गर्ग,सतेंद्र गोयल,सावित्री मंगला,अभिषेक मित्तल,एचएन पच्ची,गौरव मेहंदीरत्ता,बंटी जैन,शोभित कुच्छल,मुकेश कुच्छल,विशाल गुप्ता,अनिकेत गर्ग,निखिल तायल,सतीश सैनी,पंकज जैन,शौर्य प्रताप सिंह,कुशाग्र,अंकित गर्ग,आदित्य शर्मा गोनू,कुणाल मल्होत्रा,विकास कुमार,हिमांशु नौटियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular