Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडफुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सम्मान...

फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सम्मान कर किया उत्साहवर्धन

रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मंगलौर रोड स्थित आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों का सम्मान किया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि नगर के युवा बच्चे फुटबॉल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह खेल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाला खेल है और इस खेल के माध्यम से आज के युवा अपना कैरियर बनाने की दिशा में बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।उन्होंने इन युवा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये युवा अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन कर परिवार व देश का नाम ऊंचा करें।कोच सुनील राणा ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मार्गदर्शन किया।निश्चित ही भविष्य में उनके क्लब के खिलाड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना अपना और परिवार का नाम रोशन करेंगे।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular