Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से की बातचीत

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं। हजरतपुर क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हरिमपुर, शेरपुर, मौजमपुर, गढ़िया पैगंबरपुर समेत दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र साधन रह गई है। बाढ़ के कारण ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। नाव के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे अजीत यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित है, खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ है और गांवों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। शुद्ध पेयजल की समस्या भी सामने आ रही है।अजीत यादव ने प्रभावित लोगों के लिए तत्काल मेडिकल कैंप, मुफ्त इलाज, शुद्ध पेयजल और आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बाढ़ से फसल एवं अन्य नुकसान झेल रहे किसानों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई।उन्होंने दातागंज क्षेत्र को बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने के लिए रामगंगा नदी के किनारे बांध बनाए जाने की आवश्यकता बताई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए सरकार से प्रभावित परिवारों को राहत और उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular