Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा

बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दातागंज। दातागंज से देवचरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर ढिलवारी से आगे ब्लूमिंगडेल स्कूल के सामने बारिश के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया है। सड़क पर बना गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि आए दिन ट्रक और ट्रैक्टर इसमें फंस रहे हैं और उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला जा रहा है।सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर सड़क धंसी है, उसके आसपास डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और ब्लूमिंगडेल इंग्लिश मीडियम स्कूल भी हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और राहगीरों का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क की यह स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सड़क लगातार बैठ रही है। ट्रक और ट्रैक्टर फंसने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। वाहनों को जेसीबी से निकालकर फिलहाल रास्ता तो साफ कर दिया जाता है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।मामले की जानकारी पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार को भी दी जा चुकी है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या पीडब्ल्यूडी के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? यदि स्कूल-कॉलेज के सामने कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या हादसे के बाद ही विभाग की नींद खुलेगी? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत कराई जाए और तब तक मौके पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular