
किशनी (मैनपुरी) शमशेर गंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया।कार्यक्रम के उपरांत समाजसेवियों ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील शाक्य, दलवीर सिंह पूर्व विधानसभा महासचिव भीम आर्मी, हरिशंकर शाक्य ,राजीव कुमार, तिलक सिंह शाक्य, अटल बिहारी, रवि, सुनील कुमार, पिंटू, विवेक कुमार, राजवीर सिंह आदि समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
