मैनपुरी : उप निदेशक पुनीत गोयल के निर्देशन में विकासखंड सुल्तानगंज के ग्राम नगला लऊ में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत की टीम ने शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर वहां सफाई की। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं से भी कचरे को निर्धारित स्थान पर फेंकने की अपील की।
टीम से जुड़े युवाओं ने मंदिर परिसर में झाडू लगाकर पत्तियों के ढेर और कचरे को हटाने के लिए झाडू लगाई, एकत्र ढेर को कूड़ेदान में फेंककर वहां आने वाले श्रद्धालुओं से भी सहयोग करने की अपील की।स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाए गए अभियान में सड़क, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेते हुए श्रमदान किया। लोगों को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।
टीम को लीड कर रहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक से रिंकी ने युवा साथियों से आगामी दिवस में अभियान से जुड़े कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा दायित्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति पहल करने के साथ लोगों को जागरूक करना है। सभी तहसील क्षेत्र में कार्यक्रम संचालित कराए जाने हैं।अंजू राजपूत, मोनू , अरविंद कुमार राजपूत, प्रदीप कुमार , अवनीश कुमार, सुमन, कल्पना, पुष्पा, रोजी, आदि मौजूद रहे।