ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीकापुर अयोध्या। शासन के निर्देशों के अनुक्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दाराबगंज में बुधवार को स्कूली छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कॉलेज में तिरंगा कला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। स्कूली छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न कला आकृतियां उकेर कर अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाते हुए गगन भेदी नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता यादव के साथ साथ तोरोमाफी के प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा, योगेश,विकास, मंजू, सरोज आदि मौजूद रहे।