Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडसोनिया शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत महिला शक्ति संस्कृति और...

सोनिया शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत महिला शक्ति संस्कृति और सामाजिक एकता का दिया संदेश

हरिद्वार के लक्सर तहसील क्षेत्र के चंदन पैलेस में जन निर्माण पार्टी की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर भव्य महिला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी से पूरा चंदन पैलेस तीज के उल्लास में डूबा नजर आया।कार्यक्रम में खानपुर विधायक एवं वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने सोनिया शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और पटका पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सोनिया शर्मा ने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज का पर्व महिलाओं के जीवन में खुशियां, उमंग और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन स्थल पर देर तक उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा मेलजोल और सामाजिक एकता मजबूत होती है। सोनिया शर्मा ने महिलाओं से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।जन निर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। महिला सहभागिता कार्यक्रम के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। चंदन पैलेस में आयोजित हरियाली तीज समारोह में पारंपरिक संस्कृति की झलक के साथ महिला शक्ति और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सोनिया शर्मा ने आयोजन में शामिल सभी महिलाओं का आभार जताया और कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का काम करते हैं। महिलाओं की भारी मौजूदगी के चलते कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular