हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुयाना में आजाद समाज पार्टी काशीराम की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में मुख्य अतिथि के तौर पर वीर सिंह गौतम पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव प्रभारी मेरठ मंडल मेरठ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में गरीबों,शोषितों पीड़ितों, किसानों ,मजदूरों की लड़ाई एडवोकेट चंद्रशेखर भाई लड़ रहे हैं। जनता ने अपना मन बना लिया है 2027 के विधानसभा के चुनाव में हापुड़ से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार शिरीष को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा लखनऊ में भेजने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने में वीर सिंह गौतम, उमेश शंकर सार्जन,अमरजीत सिंह, भारत कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur