Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकिसानों के हित में मजबूती से आवाज उठाएगी भाकियू जनशक्ति : सचिन...

किसानों के हित में मजबूती से आवाज उठाएगी भाकियू जनशक्ति : सचिन बाबू

रिपोर्ट बृजेश कुमार

भाकियू जनशक्ति की सदस्यता एवं संगठन विस्तार बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली।बैठक में महावीर शर्मा को वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री, सुमित कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, आरिफ अली एवं राजेश मौर्य को जिला सचिव बनाया गया। वहीं रामनिवास कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली, बृजेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बिल्सी, सूरजपाल शाक्य, सूरजपाल श्रीवास्तव, देशराज शाक्य एवं संजय कुमार को ब्लॉक सचिव बिसौली तथा किशनवीर को ब्लॉक सचिव बिल्सी की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा छविराम शाक्य, राजू कश्यप, जीतपाल कश्यप, तेजपाल सिंह, अकरम अली, सतीश बाबू, पप्पू शाक्य, करन सिंह, शान मोहम्मद एवं राजेंद्र कुमार गुप्ता (पप्पू) सहित अन्य लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर किसानों को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महासचिव विनोद कुमार, जिला सचिव नरेंद्र कुमार सहित यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular