Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यासपा नेता महेंद्र यादव ने साथियों संग छात्र नेता पिंटू यादव का...

सपा नेता महेंद्र यादव ने साथियों संग छात्र नेता पिंटू यादव का खंडासा में किया स्वागत

अमानीगंज अयोध्या अमानीगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिगनाहीं खण्डासा निवासी छात्रसंघ नेता पिंटू यादव का दिल्ली के जंतर-मंतर पर 45 दिनों तक चले आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के उपलक्ष्य में खण्डासा स्थित महेंद्र प्रताप यादव के कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बावजूद पिंटू यादव अपने साथियों के साथ आंदोलन में डटे रहे। उनके संघर्ष और साहस के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ उपस्थित साथियों ने छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार कि कडे शब्दों में निंदा किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता महेंद्र यादव ने मौजूदा सरकार बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार मिटाने मे विसफल है। गरीब व्यक्ति को शिक्षा से दूर रखना चाहती है मौजूदा सरकार।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, छात्रसंघ नेता पिंटू यादव, हरी शंकर यादव, पवन तिवारी, पवन यादव, विनोद यादव, संजय यादव, अमित कुमार, मोनू यादव, विनय शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर यादव, गणेश कनौजिया, रविंद्र कुमार राठौर, त्रिलोकी यादव ,मोहम्मद आमिर, राम निहाल मौर्य, अशोक कुमार शर्मा ,नितेश गौतम, गुड्डू यादव, देवशरन रावत ,रनदीप विश्वकर्मा, मोहम्मद रफीक, हृदय राम गुप्ता, बबलू यादव ,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular