रिपोर्ट भूदेव प्रसाद
बदायूं, — जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण “O-लेवल” और “CCC” कोर्स के तहत कराया जाएगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि केवल वही संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं जो भारत सरकार की अधिकृत संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) (NIELIT) से मान्यता प्राप्त हों और उनकी मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध हो।इच्छुक संस्थाएं 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइटbackwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों और संसाधनों की जानकारी के साथ 3 जून 2026 तक या उससे पहले जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय (कक्ष संख्या 118, विकास भवन, बदायूं) में जमा करना अनिवार्य होगा।प्रशिक्षण से जुड़े दिशा-निर्देश और समय-सारणी भी संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।