Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशश्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं...

श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ब्यूरो रिपोर्ट -सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली मुल्लापुर रोड पर स्थित श्री शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।हवन-पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजन को सफल बनाने में पुरण सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार, मदन कुमार, लीलू, अनूप सिंह, मनोज सैनी एवं भानु ,सुरेश सैनी सहित अन्य श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular