Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग पूरी

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग पूरी

रिपोर्ट सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली वार्षिक कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। विद्युत विभाग ने नगर और प्रमुख मार्गों पर स्थित ट्रांसफार्मरों को लकड़ी की बैरिकेडिंग से सुरक्षित कर दिया है तथा बिजली के खंभों पर करंटरोधी मोटी प्लास्टिक शीट लपेटी गई है। वहीं, प्रशासन के निर्देश पर 30 जुलाई से अगले आदेश तक मीट की दुकानें और होटल बंद रहेंगे।कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए विद्युत विभाग ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग सहित विभिन्न संपर्क मार्गों पर ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। इसके साथ ही जर्जर बिजली के तार बदले जा रहे हैं तथा अन्य तकनीकी कमियों को भी दूर किया जा रहा है।विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए विद्युत सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं, ताकि शिव भक्तों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।उधर, पुलिस प्रशासन ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और नगर क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों एवं होटलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है।इधर, शिव भक्त भी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से दो दर्जन से अधिक डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए रवाना होंगी। डाक कांवड़ में शामिल युवा नियमित दौड़ और कड़ी शारीरिक मेहनत कर अपनी तैयारी कर रहे हैं।कांवड़ियों के स्वागत के लिए मंदिर जस्सूवाला, कचोरीनाथ मंदिर, दयाल आश्रम, पंचतीर्थी मंदिर सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर जस्सूवाला के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गर्ग ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता, भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। :::**

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular