ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार
थानाभवन/शामली गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कचोरी नाथ मंदिर पहुंचकर महंत सतीश नाथ जी एवं अजय नाथ जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन गौतम, मीडिया प्रभारी आशीष सिंघल, मंडल मंत्री संदीप मोगा तथा शक्ति केंद्र संयोजक गोपाल सैनी सचिन सैनी नाम चेतन सैनी प्रभात आदि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।