Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशआजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, भरी चुनावी...

आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित, भरी चुनावी हुंकार

रिपोर्ट अमन कुमार

सीतापुरआजाद समाज पार्टी कांशीराम यूनिट सीतापुर द्वारा शहर के मुस्कान गेस्ट हाउस सीतापुर में आज विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन कर अपनी चुनावी हुंकार भरी।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ द्वारा शहर के अंबेडकर पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौजूद जनसभा में जोश भरा। उन्होंने बताया कि आज जनपद सीतापुर में लखनऊ मंडल के सभी जिलों सीतापुर हरदोई रायबरेली,लखीमपुर आदि जिलों की समीक्षा बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी की अगुवाई में किया गया है।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2027 में चंदशेखर भाई को मुख्यमंत्री बनाने हेतु आप लोग अभी से कमर कस लीजिए।। पार्टी सत्ता में आने पर इंटर तक की शिक्षा मुफ्त करेगी।। गरीबों युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी।। वही प्रदेश सचिव इमरान खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग दिन रात मेहनत करते रहिए।।इस बार यूपी में सत्ता परिवर्तन ही नहीं व्यवस्था परिवर्तन होगी।।जिसकी जिम्मेदारी सबसे ज्यादा पदाधिकारियों की है। वही जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज बहुजनों की कोई आवाज है।तो चंद्रशेखर आजाद जी है।। उनके सिवा कोई नेता बहुजनों मुस्लिमों पर यदि कही कोई अत्याचार होता है। तो वह इनके साथ खड़ा नजर नहीं आता है। आज बहुजन समाज को भाई के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।।इस मौके पर प्रदेश से प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत मौर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, जोन प्रभारी मानस राय,मुख्य मंडल प्रभारी अरविंद राजवंशी, मंडल प्रभारी अनीस गाजी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमित गौतम जी,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य डा0 संतोष सिंह, मंडल प्रभारी विजय धनगर,जिला प्रभारी सुपेंद्र आजाद, विधानसभा प्रभारी विनीता राजवंशी,पूजा वर्मा, राजेश चौधरी, जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट अरुण कुमार राज, जिला प्रभारी अजीत भारती, सलाहकार डॉ बृजेश जी राजकुमार गौतम,अरुण बॉस,मोनू चौधरी,बाबू गौतम आदि हजारों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular