मैनपुरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में पेट्रोल-डीजल,सी एन जी व घरेलू गैस की बढ़ते दामो को लेकर मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा गया।जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण आज देश की जनता को महगाई के रूप में भुगतान करना पड़ रहा है। मोदी देश की जनता को ज्ञान दे रहे है कि पेट्रोल डीजल जरूरत हो तभी इस्तेमाल करो,काम घर से करो,गैस चूल्हा का उपयोग कम करो,विदेशी यात्रा न करो,सोना मत खरीदो और प्रधानमंत्री देश की भोली भाली जनता को मूर्ख बनाकर खुद विदेश यात्रा पर निकल गए। आपको विदित है कि वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के साथ सी०एन०जी के दामों में वृद्धि की गई है। इससे पूर्व व्यवसायिक गैस के सिलेन्डरों एवं 5 किलों के सिलेन्डर के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनमानस के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमतें में वृद्धि होना स्वभाविक हैं।कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि एवं महंगाई का विरोध करती है व मांग करती है की महगाई को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते हुए दामो पर तत्काल प्रभाब में अंकुश लगाया जाए। जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्र प्रकाश दुवे ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब रुपया 58 पर था तो अपने भाषण में बोलते थे कि जिस देश का रुपया गिरता है उस देश की छवि गिरती है। आज मोदी ने इसी रुपये को 100 के करीब लाकर विश्व मे भारत देश को सम्मान की श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। इस कार्यक्रम में अरविंद यादव,अतुल दुवे,श्रीकृष्ण तिवारी,अनुपम शाक्य,डा नवीन शर्मा,हरेन्द्र राउत,राहुल कठेरिया,हिमांशु सेन,बरनाम सिंह,मोनू यादव,दीपचंद्र भारतीय,डा रामप्रमोद शाक्य,नकुल शाक्य,ब्रजेश सिंह यादव,जितेंद्र राठौर,प्रशांत कुमार,शेखर यादव,रतन शाक्य,शेखर कुमार,वैभब पाल,इंद्रेश कुमार,वाजिफ अली,गौरव बादशाह,रफीक अहमद,सुशील शर्मा,विकास यादव,जयशेक कुमार,धर्मेंद्र सिंह,लालू यादव,आदेश सिंह,सुखवीर सिंह,विवेक यादव,राहुल कुमार,सरमन सिंह,राणजीत सिंह,प्रमोद कुमार,शम्भू सिंह आदि जिले के कांग्रेसी उपस्थित रहे।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों एवं मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES