Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशभगवान श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश, भक्ति ही भगवान से जोड़ने...

भगवान श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश, भक्ति ही भगवान से जोड़ने वाला सच्चा रिश्ता: राज राजेश्वर महाराज

ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली मोहल्ला रेती स्थित श्री बाल्मीकि मंदिर में श्री सनातन शिव शक्ति हनुमान मंडल के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।सत्संग में कथावाचक राज राजेश्वर महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने आचरण से समाज के प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान देने का संदेश दिया। उन्होंने निषादराज गुह, केवट, शबरी, ऋषि-मुनियों, साधु-संतों और महात्माओं को प्रेमपूर्वक अपनाकर सामाजिक समरसता और मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि ऊँची जाति, श्रेष्ठ कुल, धर्म पालन, समाज में प्रतिष्ठा, अपार धन-संपत्ति, शारीरिक या राजनीतिक शक्ति, परिवार, मित्र, गुण और चतुराई—इन सबका कोई महत्व नहीं है यदि मनुष्य के हृदय में भगवान के प्रति सच्ची भक्ति नहीं है। ऐसे व्यक्ति की तुलना उन्होंने जलविहीन बादल से करते हुए कहा कि वह केवल दिखने में बड़ा प्रतीत होता है, लेकिन उसका वास्तविक महत्व नहीं होता।राज राजेश्वर महाराज ने रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई “मानउँ एक भक्ति कर नाता” का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान और जीव का वास्तविक संबंध केवल भक्ति का है। जो श्रद्धापूर्वक और निष्कपट भाव से प्रभु का स्मरण करता है, वही भगवान का प्रिय बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से समय रहते अपने जीवन को धर्म, सेवा और भक्ति से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता।उन्होंने बताया कि श्री सनातन शिव शक्ति हनुमान मंडल का उद्देश्य बच्चों में उत्तम संस्कार, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति आस्था का विकास करना तथा समाज को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर प्रेरित करना है।सत्संग के दौरान सुरेंद्र गर्ग, सुनील सैनी और सुभाष सैनी ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों और प्रवचनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर हो गया।इस अवसर पर ब्रिजेश वाल्मीकि, संदीप बाल्मीकि, राजू बाल्मीकि, रामस्वरूप बाल्मीकि, अमित गर्ग, नवीन बंधु, सोमनाथ, बबली गर्ग, मुकेश अरोड़ा, बिजेंद्र, विकास सिंघल, बाली, मुकेश गर्ग, हरिनारायण, राजन, मुकुल बिहारी बंसल, अमित गोयल सहित बाल्मीकि समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular