India Times 7

Homeउत्तराखंडनील धारा साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र के प्रवेशांक का डीएम और एसएसपी...

नील धारा साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र के प्रवेशांक का डीएम और एसएसपी हरिद्वार ने किया विमोचन

हरिद्वार आज जिलाधिकारी हरिद्वार के आवास (कार्यालय) पर जिलाधिकारी, एसएसपी हरिद्वार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे और यूनियन के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र (नील धारा) का संयुक्त रूप से विमोचन किया गया. इस अवसर पर जिला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा नील धारा समाचार पत्र ज्ञान, अनुभव और सूचना के प्रसार का एक आधुनिक एवं प्रभावी बने ऐसी हम उम्मीद करते जो सभी तरह के समाचारों को धरातल तक पहुंच जाएगा, और डिजिटल मीडिया के युग में प्रिंट मीडिया को को नयी दिशा देगा. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे ने कहा कि समाचार पत्र का संपादन एक रचनात्मक कार्य है और यह समाचार पत्र आजकल की गतिविधियों का दर्पण है. वहीं एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने और जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुँचाने में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विकास का कोई भी स्वप्न मीडिया के सहयोग के बिना पूरा होना संभव नहीं है। इसी अवसर पर नील धारा समाचार पत्र के सम्पादक बिक्रमजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए बताया पत्रकार व पत्रकारिता के बिना लोकतंत्र अधूरा है। पत्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के योद्धा हैं उन्हें और उनके परिवार को भी सम्मान मिलना चाहिए विमोचन के समय नील धारा समाचार पत्र के संपादक बिक्रमजीत सिंह, सह० संपादक मो० दानिश कुरेशी, हरिद्वार क्राइम संवाददाता सागर ठाकुर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे, महामंत्री विनय धीमान,कोषाध्यक्ष देवम मेहता, ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि:) अध्यक्ष बाबर खान, प्रचार मंत्री अमित वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बिजेंदर सिरस्वाल आदि उपस्थित रहे।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular