India Times 7

Homeमैनपुरीमंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनी

मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनी

मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापरक निराकरण करना संबंधित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर समाधान करायें, किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के निदान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को आसानी से मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन का लाभ पाने से वंचित न रहे, विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए प्राप्त आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने निजी नलकूप हेतु विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय नियमों, शर्तों का पालन करते हुए तत्काल विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए जाएं गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रहे, अनावश्यक रूप से कहीं भी रोस्टिंग न हो, सुनिश्चित किया जाए।पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति संतोषजनक है, नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा भूमि से अनाधिकृत अतिक्रमण मौके पर हटवाने हेतु संचालित “मिशन समाधान” में काफी पुराने भूमि विवादों का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है, यह अभियान भूमि पर किए जा रहे अनाधिकृत कब्जों को रोकने में सहायक सिद्ध होगा साथ ही लंबे समय से कब्जा करने वालों से भूमि खाली कराकर पात्रों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, नहरों के अंतिम टेल तक पानी की उपलब्धता रहे, तालाबों को नहरों के पानी से भरवारा जाए, सभी ट्यूवेल क्रियाशील रहें, जो ट्यूवेल आंतरिक, विद्युत दोष से खराब है, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए।जन-सुनवाई के दौरान ग्राम परोंख नि. मलिखान सिंह ने विद्युत ट्रॉसफार्मर की क्षमता को बढ़ाये जाने, ग्राम रानीपुर नि. ममता देवी ने गाटा संख्या-728 की पैमाइश कर कब्जा दिलाने, नगला रामसिंह नि. रघुनन्दन सिंह ने ग्रामसभा की भूमि पर दबंगों द्वारा किये गये अवैधकब्जे को हटवाने, गरगई नि. भू.पू. सैनिक विश्वनाथ सिंह, सूरजमुखी ने लेखपाल द्वारा लगायी गयी रिपोर्ट के आधार पर सुनवाई कर स्टाम्प के मुकदमा को निस्तारित कराने, ग्राम गढ़िया नि. सुशीला देवी ने शौचालय योजना में लाभान्वित कराने, ग्राम गढ़िया नि. राकेश कुमार ने बंद रास्ते को खुलवाने, ग्राम सुरजनपुर नि. मेघसिंह ने दबंगों द्वारा मरघट की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम पतारा नि. विक्की चौहान ने ग्राम में सफाई कर्मियों की तैनाती कराये जाने की मांग अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया।इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदोरिया, विद्युत विभाग से लालू जादान के जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular