India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतेज तूफान और आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह किया अस्त-व्यस्त

तेज तूफान और आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह किया अस्त-व्यस्त

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं जनपद के विकासखंड समरेर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से आए तेज तूफान और आंधी ने विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। धनोरा, धर्मपुर, गोंदिया, गदरौली, बोरा, सुकोरा, सादुल्लागंज सहित दर्जनों गांवों में पिछले चार से पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं और तार जमीन पर लटक रहे हैं।भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि बिजली के अभाव में सबमर्सिबल और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं। मोबाइल फोन और इन्वर्टर डिस्चार्ज हो चुके हैं। रात के समय बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की है कि टूटे खंभों को तत्काल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस संबंध में जब समरेर के जेई प्रांजल श्रीवास्तव से संपर्क किया तो उन्होंने कहा पिछले दिनों आए आंधी तूफान के कारण क्षेत्र में बहुत क्षति पहुंची है जल्द से जल्द बिजली ठीक करके इन गांव में पहुंचाई जाएगी हालांकि जहां ज्यादा गंभीर स्थिति है वहां कुछ समय लग सकता है । क्षेत्रीय जनता अब विभागीय कार्रवाई का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular