अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा के मेहंदी चंदौरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक गंगादीन पुत्र सोहनलाल का शव एक महीने के बाद दुबई के शारजहां से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी ने मृतक का शव रिसीव करते हुए उसे लेकर उसके गांव मेहंदी पहुंचे। शव को लेकर सुबह 9 बजे जब वह गांव में पहुंचे तो परिजन और गांव के लोग शव को देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे । मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसका अभी विवाह नहीं हुआ था मृतक के अंतिम यात्रा में रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद उनके पुत्र अजीत प्रसाद सोहावल के सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप जिला पंचायत के सदस्य रहे महेंद्र यादव हरंगटनगंज के ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव मिल्कीपुर से भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के पुत्र आलोक चंद यादव पवन राजपूत विवेक लोधी रंजीत विश्वकर्मा समेत लोधी समाज के बड़ी संख्या में लोगों के साथ क्षेत्र के तमाम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे । अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रशासन का कोई प्रतिनिधि यहां पर मौजूद नहीं है इसलिए वह इस मामले को लोकसभा में उठाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी क्योंकि मृतक एक कुशल कारीगर था इसलिए उसे विदेश मंत्रालय से बात करके परिवार की मदद करेंगे उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया की मिल्कीपुर तहसील प्रशासन का कोई कर्मचारी मृतक के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा था जबकि स्थानीय स्तर पर थाना खंडासा की फोर्स मौजूद रही
एक माह बाद पहुंचा दुबई से मृत गंगादीन का शव सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
RELATED ARTICLES