Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना...

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए

रिपोर्टर बृजेश कुमार

बदायूं । जनपद में कानून -व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।इस प्रशासनिक बदलाव के तहत वजीरगंज, मूसाझाग और इस्लामनगर सहित कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं।पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में वजीरगंज थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने के बाद वहां नए प्रभारी की तैनाती की गई है। वहीं मूसाझाग और इस्लामनगर थानों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।रिपोर्टर बृजेश कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular