रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एव प्रदेश अध्यक्ष प्रजापति महासभा डॉ राकेश प्रजापति ने आंवला रामनगर रोड स्थित नन्दन पैलेस में प्रेस वार्ता की डॉ राकेश प्रजापति ने प्रेस के साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले 2 महीने से आंवला विधानसभा में गांव गांव जाकर प्रजापति समाज में जागरूकता कार्यक्रम कर रहे हैं और प्रजापति समाज में शैक्षिक राजनीतिक आर्थिक और सामाजिक चेतना जगाने का कार्य कर रहे हैं इसके साथ-साथ प्रजापति समाज को समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी सरकार बनने पर प्रजापति समाज को दिए गए मान सम्मान और अधिकार को भी बता रहे हैं जिससे प्रभावित होकर लगातार प्रजापति समाज का समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव बढ़ रहा है । डॉ राकेश प्रजापति 2000 से 2006 तक आंवला के दिनेश तिवारी इंटर कॉलेज एवं भारत की इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में भी आंवला तहसील में आने वाले गांव वाहनपुर पीके इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं जिससे उनके साथ सर्व समाज के छात्र एवं अध्यापक भी जुड़े हुए हैं और और इसी कारण सर्व समाज की मांग पर ही डॉ राकेश प्रजापति समाजवादी पार्टी से 126 आंवला विधानसभा की प्रबल दावेदारी भी प्रस्तुत कर रहे हैं और अभी हाल ही में दैनिक भास्कर के सर्वे में भी समाजवादी पार्टी की तरफ से डॉ राकेश प्रजापति पहले स्थान पर रहे थे । यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी उन्हें आदेश देंगे तो चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आंवला में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित हो चुका है प्रत्याशी अखिलेश यादव है और चिन्ह साइकिल है