India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित

तेज आंधी ने जनजीवन प्रभावित

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं जिले की दातागंज-बरेली मुख्य मार्ग पर बीती रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी।आंधी इतनी तेज थी कि कई भारी-भरकम पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़े, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे भी तेज हवाओं की चपेट में आ गए और कई जगह बिजली के तार टूटकर सड़क पर लटकते दिखाई दिए।सुबह होते ही राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि टूटे हुए बिजली के तारों के पास न जाएं और सावधानी बरतें।फिलहाल दातागंज-बरेली मार्ग पर यातायात को सामान्य करने का कार्य लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular